Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

एसओएस 8वीं, 10वीं और जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित

डॉ राजेश शर्मा।

धर्मशाला, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। यह परीक्षाएं सितंबर 2025 में आयोजित की गई थीं। परीक्षा परिणामों के अनुसार कक्षा 8वीं का परिणाम 65.66 प्रतिशत, 10वीं का 63.48 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परिणाम 64.75 प्रतिशत रहा।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि

कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जो छात्र पुनर्मूल्यांकन हेतु आवेदन करना चाहते हैं तथा कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं छात्र जो पुनः जांच (रिचेकिंग) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने आवेदन केवल अपने संबंधित अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन सात जनवरी 2026 तक भेज सकते हैं। इस संबंध में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए पुनर्मूल्यांकन हेतु निर्धारित शुल्क एक हजार प्रति विषय तथा कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के लिए पुनः जांच हेतु शुल्क 800 प्रति विषय निर्धारित किया गया। इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थियों का परिणाम री-अपीयर अथवा पास घोषित हुआ है और जो एक वर्ष के भीतर सुधार अथवा पुनः परीक्षा देना चाहते हैं, वे मार्च 2026 सत्र के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन 27 दिसंबर से 12 जनवरी 2026 तक अपने संबंधित अध्ययन केंद्रों के माध्यम से, बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242199 (मिडिल मैट्रिक) तथा 01892-242152 (प्लस टू) पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hpbose.org पर भी उपलब्ध है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *