Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

दक्षिण 24 परगना: बादाम समझकर जहरीला फल खाने से 11 बच्चे बीमार, डायमंड हार्बर अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में इलाज के दौरान ली गई तस्वीर

दक्षिण 24 परगना, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के मंदिरबाजार थानांतर्गत बलदेवपुर गांव के 11 बच्चों ने सोमवार शाम बादाम जैसा दिखने वाला कोई जहरीला फल खाने से बीमार हो गए। सभी को डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम को बच्चे सड़क के किनारे मैदान में खेल रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क के किनारे के पेड़ पर पड़ी। उस पेड़ से फल तोड़कर उन्होंने एक के बाद एक खा लिया। उसके बाद ही उन्हें उल्टी, पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बच्चों की शारीरिक स्थिति में गिरावट देखकर परिवार के लोग घबरा गए। उन्हें मथुरापुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को समझते हुए रात में ही डॉक्टरों ने 11 बच्चों को डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वर्तमान में वहीं बच्चों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क के किनारे मौजूद जहरीले पेड़ों को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने होंगे कि भविष्य में ऐसी दुर्घटना फिर न हो।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *