एसपी ने कहा जांच में झूठी निकली रास्ते में छात्राओं से छेड़खानी की शिकायत

ईद मिलादुन्नबी को लेकर जानकारी देते Superintendent of Police  नगर कुमार रणविजय सिंंह.

मुरादाबाद, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला क्षेत्र के एक कंपोजिट स्कूल में आते जाते रास्ते में बच्चियाें से छेड़खानी किए जाने के आरोपाें की अधिकारियों ने जांच की ताे आरोप सही नहीं निकले. Superintendent of Police नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिक्षकों ने अपने आपसी विवाद में छात्राओं के नाम का सहारा लेने की कोशिश की है.

शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट विनय पांडेय, Superintendent of Police नगर कुमार रणविजय सिंह, सिविल लाइंस सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार आदि सोनकपुर कंपोजिट विद्यालय पहुंच गए गए. उन्होंने विद्यालय में छात्राओं से बातचीत की. साथ ही शिकायत करने वाले अभिभावकों से भी पूछताछ की. छात्राओं ने छेड़खानी के आरोपों को झूठा बताया है साथ ही अभिभावकों ने अफसरों ने बताया कि शिक्षकों ने उनसे यह कहते हस्ताक्षर करा लिए थे कि विद्यालय में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगीं.

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment