Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: घने कोहरे में सड़क सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

सोनीपत पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए

सोनीपत, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सर्दी के मौसम में बढ़ते कोहरे को ध्यान में रखते हुए सोनीपत

ट्रैफिक पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया।

पुलिस आयुक्त ममता सिंह के आदेश और पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान के निर्देशन

में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य कम दृश्यता के दौरान सड़क सुरक्षा को मजबूत

बनाना है।

अभियान के तहत परिवहन कार्यालय से उपलब्ध करवाई गई रिफ्लेक्टर

टेप ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 तथा शहर के प्रमुख मार्गों पर

चलने वाले ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और दोपहिया वाहनों पर नि:शुल्क लगाई। कई स्थानों

पर रूट परिवर्तन बिंदुओं और सड़क किनारे लगे ट्रैफिक चिन्हों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए

गए ताकि कोहरे के समय सड़क संकेत अधिक दिखाई दें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

सुबह के समय जब कोहरा सबसे घना रहता है, पुलिस टीमें महत्वपूर्ण

चौराहों और बाईपास पर सक्रिय रहीं। जहां आवश्यक लगा, रुकने वाले वाहनों की बैकलाइट,

बंपर और किनारों पर चमकीली रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण

क्षेत्रों से आने वाले कई पुराने वाहनों की पिछली लाइटें ठीक से काम नहीं करतीं, जिससे

वे घने कोहरे में दिखाई नहीं देते। ऐसे में रिफ्लेक्टर टेप सड़क पर जीवन रक्षक की तरह

काम करती है।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को धुंध में सुरक्षित यातायात

से जुड़े दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिनमें मुख्य रूप से हेडलाइट, इंडिकेटर और ब्रेक-लाइट ठीक रखने की सलाह, नियंत्रित

गति से वाहन चलाने व पर्याप्त दूरी बनाए रखने के निर्देश, फॉग लाइट का सही उपयोग, अनावश्यक

ओवरटेकिंग से बचने की अपील, रिफ्लेक्टर टेप की अनिवार्यता के बारे में जागरूकता जरुरी

है। सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे मौसम की

स्थिति को देखते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्वयं व दूसरों की सुरक्षा

सुनिश्चित करें।

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *