Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून से मुरादाबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

प्रतीकात्मक चित्र

हरिद्वार, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान 15 दिसंबर से 9 जनवरी तक देहरादून-मुरादाबाद के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। बिजनौर, गजरौला मार्ग से संचालित होने वाली इस स्पेशल ट्रेन का लक्सर में ठहराव दिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के हवाले से हरिद्वार स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने रविवार काे बताया कि आरआरबी परीक्षा के दौरान मुरादाबाद से 04301-02 स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मुरादाबाद से स्पेशल ट्रेन रात 10 बजे रवाना होकर अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, बसी किरतपुर, मौअज्जमपुर नारायण, लक्सर, ज्वालापुर और हरिद्वार होते हुए सुबह 6:15 पर देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से रात 7:50 बजे रवाना होकर ट्रेन इन्हीं स्टेशनों से होते हुए सुबह 5 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन 14, 16, 18, 25, 26, 28, दिसंबर और 7 व 8 जनवरी को संचालित होगी। देहरादून से 15, 17, 19, 26, 27, 29, 30 दिसंबर और 8 व 9 जनवरी को ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *