Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

पचमढ़ी मेला उत्साह और उमंग से सराबोर, रंगारंग प्रस्तुतियों का लुत्फ उठा रहे दर्शक

पचमढ़ी मेला

नर्मदापुरम, 28 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में पचमढ़ी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मेले के दौरान रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को खूब लुभाया। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने रंगारंग प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और संगीत की धुनों पर जमकर थिरके। पूरा मेला परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

मेले में मैजिक शो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत मैजिक शो ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मेले में आए मैजिशियन एवं माइंड रीडर द्वारा दिखाई गई विभिन्न जादुई कलाओं ने दर्शकों को अवाक कर दिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।

हास्य कलाकार ने अपने चुटकुलों और विंग्य से मेले में समां बांध दिया। स्टैंडअप कॉमेडियन राजा रेंचो ने अपने चुटीले संवादों और हास्यपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुति के दौरान हंसी के ठहाकों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा।

शास्त्रीय व बॉलीवुड नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। सभी ने प्रस्तुतियों को खूब सराहा। शास्त्रीय नृत्यांगना ऋतंभरा कुशवाहा की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही आकर्षक बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसी प्रकार गायक कलाकार जतिन श्रॉफ एवं लक्ष्मी सिंह की मधुर गायकी पर दर्शक झूमते नजर आए। वहीं मुंबई से आए प्रसिद्ध गायक अतुल पंडित की दमदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम की भव्यता को दोगुना कर दिया।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *