Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

नगर निकायों में दाखिल-खारिज आवेदनों के निस्तारण में आई तेजी

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल।

नैनीताल, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के बाद जनपद नैनीताल के समस्त नगरीय निकायों में संपत्ति से संबंधित दाखिल-खारिज के म्यूटेशन यानी यानी नाम परिवर्तन के आवेदनों के निस्तारण में तेजी आई है। नैनीताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि पूरे जनपद के नगरीय निकायों में कुल 281 दाखिल-खारिज आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 151 का निस्तारण सक्षम अधिकारी के स्तर से किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी में प्राप्त सर्वाधिक 187 आवेदनों में से 105 निस्तारित किए जा चुके हैं तथा 58 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। वहीं नगर पालिका परिषद नैनीताल में प्राप्त 66 आवेदनों में से 39 का निस्तारण हो चुका है, जबकि 27 आवेदन नामांकन और नोटिस अवधि पूर्ण होने के बाद निस्तारित किए जाएंगे। इसी तरह नगर पालिका परिषद भीमताल में प्राप्त सभी 6 आवेदनों तथा कालाढूंगी में प्राप्त 1 आवेदन का निस्तारण कर दिया गया है।

वहीं भवाली और रामनगर में क्रमशः 9 और 10 आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिन्हें पालिका बोर्ड की स्वीकृति के बाद दर्ज किया जाएगा। नगर पंचायत लालकुआं में भी प्राप्त 2 आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही जारी है। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि दाखिल-खारिज के आवेदनों का पारदर्शी, नियमसम्मत और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब न हो।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *