Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

तेज रफ्तार ऑडी कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर

सड़क हादसे की फाेटाे

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने पहले तीन गाड़ियों को टक्कर मारी और उसके बाद ओखला फेस वन इलाके के सर्विस लेन पर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे घुस गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। वहीं कार का ड्राइवर भी सुरक्षित बाहर निकल गया।

दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि एक कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है। सूचना मिलते ही ओखला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हालत में मिली। जबकि ऑडी कार सर्विस रोड में खड़े ट्रक के पीछे मिली। वहीं घटनास्थल पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि हम अंदर बैठकर खाना खा रहे थे तभी एक जोरदार टक्कर की आवाज आई, जब बाहर निकले तो देखा कि एक कार ने ट्रक के पीछे से टक्कर मारी है, जिसमें कर का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो चुका है लेकिन ड्राइवर अंदर से सुरक्षित निकला।

दूसरे प्रत्यक्षदर्शी अजीत कुमार ने कहा कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं गनीमत रही कि सड़क पर कोई व्यक्ति नहीं चल रहा था अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *