Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती और मासूम बच्चे को कुचला

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक दंपती और मासूम बच्चे को कुचला

जयपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बूंदी जिले के तालेड़ा थाना इलाके में रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक दंपती और मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।

थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि थाना इलाके के बूंदी-कोटा फोरलेन पर बाईपास स्थित तीन धारा महादेव कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक दंपती और मासूम बच्चे को कुचल दिया। मृतकों की पहचान सांवलपुरा निवासी सुंदर सिंह पुत्र दरबासा सिंह, उसकी पत्नी राज कौर और एक वर्षीय पुत्र अमृत उर्फ अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार पति,पत्नी अपने बच्चे के साथ कोटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने अचानक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *