Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

सांसद खेल महोत्सव के तहत डीपीएस में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के दौरान

हरिद्वार, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सांसद खेल महोत्सव 2025 के निमित्त विधानसभा रानीपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेलों वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स पिट्ठू, चम्मच दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। लगभग 250 से अधिक बालक-बालिकाओं ने इन खेलों में प्रतिभाग किया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार, प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा सहित जनप्रतिनिधियो ंने शामिल होकर बालक बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण कर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का महत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम वर्क और जीवन कौशल के विकास में है।

खेल हमें स्वस्थ रखते हैं, तनाव कम करते हैं आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाते हैं। यह सहयोग, अनुशासन और हार-जीत को स्वीकार करने जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाते हैं।

शारीरिक रूप से ये हृदय और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और फिटनेस बढ़ाते हैं। मानसिक रूप से, खेल तनाव कम करते हैं, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। सामाजिक रूप से, ये टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाते हैं।

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल परमिंदर सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, लव शर्मा, रितु ठाकुर, पंकज कुमार, मनोज सिंह, विक्रम भुल्लर, कैलाश भंडारी, बिंदर पाल, लज्जाराम, अंशुल शर्मा, धर्मवीर सिंह, सूबे सिंह, मनोज कुमार, अरविन्द कुशवाह, पंकज बागड़ी, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *