Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

खेल: प्रबल सिंह ने दो दिवसीय स्टेट रैपिड रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता में छठा स्थान पाया

Khel

पश्चिम चंपारण (बगहा),29दिसम्बर(Udaipur Kiran) । बगहा के लाल प्रबल सिंह ने दो दिवसीय स्टेट रैपिड रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता में छठा स्थान हासिल कर बगहा का नाम रौशन किया।

जानकारी हो कि विगत 27- 28 दिसंबर 2025 को मुजफ्फरपुर में आयोजित दो दिवसीय स्टेट रैपिड रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श छात्रावास मुजफ्फरपुर में किया गया ,जिसमें बिहार प्रदेश के सभी उम्र के सीनियर जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया,जिसमें बगहा बाजार के वार्ड नं0 25 गोड़िया पट्टी निवासी प्रेम शंकर सिंह के 13 वर्षीय पुत्र प्रबल सिंह ने भाग लेकर अपने सभी सीनियर जूनियर खिलाड़ियों को मात देते हुए 9 पॉइंट में से 7 पॉइंट बनाकर छठा रैंक हासिल कर बगहा का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया।

आयोजक मण्डल द्वारा प्रबल सिंह को मैडल तथा प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इतनी छोटी उम्र में प्रदेश के अलावा भी विदेश में भी प्रबल सिंह ने कई खिताब हासिल कर बगहा का नाम रौशन किया। इस बच्चे की प्रतिभा को देखते हुए बगहा पुलिस जिला के प्रबुद्ध जनों ने सरकार से इसे प्रोत्साहित कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की मांग की है। प्रबल सिंह के प्रशिक्षक शाहिद हुसैन जो चंपारण चेस अकादमी के प्रशिक्षक हैं उनका कहना है कि इस बच्चे की प्रतिभा को देखते हुए अगर सरकार प्रोत्साहित कर आगे बढाये तो यह बच्चा भविष्य में एक दिन निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई खिताब को हासिल करते हुए अपने देश के लिए खेलते हुए गोल्ड मेडल हासिल करने का भी दावेदार बन सकता है। इसके इस दावेदारी से जिला, प्रदेश तथा देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा।चंपारण शतरंज अकादमी के निदेशक नवीन जायसवाल,मुख्य संरक्षक डॉक्टर मोहम्मद गुलजार,संस्थापक सह प्रशिक्षक शाहिद हुसैन,धर्मशंकर सिंह,मनीष कुमार, उमेश यादव आदि खेल प्रेमियों ने

शुभकामनाएं और बधाइयां दी है। (Udaipur Kiran) नाथ तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *