Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

एसपीयू मंडी: आधुनिक भारत का शिल्पकार हैं सरदार वल्लभभाई : आचार्य ललित कुमार अवस्थी

आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

मंडी, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राकेश कुमार शर्मा, सह अधिष्ठाता (अकादमिक मामले) एवं विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर के प्रांगण में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने अपने संबोधन में सरदार पटेल को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनके दृढ़ संकल्प, प्रशासनिक कौशल और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने देश की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल का जीवन प्रशासनिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। आज के युवा वर्ग को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रीय दायित्व के प्रति सजग होना चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को अपने आचरण में उतारते हुए राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर हों।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण, सुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता के समय थे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *