Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सौर ऊर्जा, बायोगैस, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार संकल्पित: राकेश शुक्ला

इंदौर के शेराटन ग्रैंड पैलेस में आयोजित ग्लोबल सोलर एक्सपो

– नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने सोलर एक्सपो के विभिन्न स्टालों पर पहुँचकर अवलोकन किया

इंदौर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कृत संकल्पित है। देश में पीएम कुसुम योजना अबाध गति से चल रही है। पीएम कुसुम योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का लक्ष्य है किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से सशक्त बनाना। साथ ही ऊर्जा और जल सुरक्षा प्रदान करना तथा भारत के नवकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में योगदान देना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी प्रदेश में पीएम कुसुम योजना को बढ़ावा दे रहे हैं और इस योजना के अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अब कई घरों, शिक्षा संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली प्राप्त की जा रही है। जगह-जगह सौर ऊर्जा के प्लांट भी लग रहे है। यह एक अच्छा संकेत है।

मंत्री शुक्ला गुरुवार को इंदौर के शेराटन ग्रैंड पैलेस में आयोजित ग्लोबल सोलर एक्सपो में अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पैनल का उपयोग करने वाले हितग्राहियों को राज्य सरकार सब्सिडी दिलाने में भी सहयोग कर रही है। राज्‍य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश सौर ऊर्जा, बायोगैस, ग्रीन एनर्जी की तरफ जाए। विशेषकर ग्वालियर-चंबल संभाग में इस दिशा में अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।

शुक्ला ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश करने वाले औद्योगिक समूहों को आह्वान किया कि वे प्रदेश को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में शीर्ष पर आगे ले जाए, इसके लिए राज्य सरकार उन्हें हर तरह की मदद करने के ‍लिए तत्पर है। इससे प्रदेश में जहाँ सौर ऊर्जा का दायरा बढ़ेगा वहीं निवेश भी आयेगा। बिजली की कम आवश्यकता पड़ेगी और बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्युत निर्माण एवं आपूर्ति में आत्मनिर्भर है। राज्य सरकार रेल्वे और मेट्रो योजना को भी विद्युत आपूर्ति कर रही है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री शुक्ला ने सोलर एक्सपो के विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और उद्यमियों से संवाद कर उनसे सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनवीर सिंह बैस ने राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ ऊर्जा विकास निगम के बारे में भी बताया। साथ ही सोलर उद्यमियों द्वारा सौर ऊर्जा से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम का आयोजन ई. क्यू. मैग्जीन की ओर से किया गया था। मैग्जीन के सीईओ आनन्द गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय सोलर एक्सपो में देशभर के 80 से अधिक सौलर कंपनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोलर उद्यमी उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *