Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता : जबलपुर और सागर संभाग प्रथम रहे

जबलपुर और सागर संभाग प्रथम रहे

उज्जैन, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्यप्रदेश के उज्जैन में राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता अंतर्गत नृत्य नाटिका में प्रदेश के सभी संभागों के प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम जबलपुर संभाग और कनिष्ठ वर्ग में प्रथम सागर संभाग सोमवार को रहा है। निर्णायक डॉ. पूजा उपाध्याय, डॉ. अजय पण्ड्या और केबी पण्ड्या थे।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अतिथि कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे और महर्षि पाणिक संस्कृत विवि के डॉ. तुलसीदास परौहा थे। मंच पर रमा नाहटे, आनंद शर्मा, डॉ. आरपी गुप्त, डॉ. उपेन्द्र भार्गव और डॉ. महेन्द्र पण्ड्या उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *