Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने स्कॉर्पियो से कई वाहनों को मारी टक्कर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर

रायपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपारा इलाके में आधी रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन सवार ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। वाहन यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर चला रहे थे । पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो बेहद तेज रफ्तार में थी। अचानक हुई टक्कर से कई लोग बाल-बाल बचे। इसके बाद लोगों ने आरोपित को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपित अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया , लेकिन कुछ देर बाद ही वो पिस्टल लेकर वापस लौटा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल ठाकुर और पारस वाधवा काे हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद स्थानीय रहवासी आक्रोशित हो गए और कोतवाली थाना पहुंचे।

घटना का पूरा दृश्य आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें वाहन के अनियंत्रित होकर इधर-उधर टकराते हुए साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *