Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 638 अंक उछला, निफ्टी 26 हजार के पार

शेयर बाजार के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला सोमवार को जारी रहा। लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 638 अंक उछला, जबकि एनएसई का निफ्टी 26,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 638.12 अंक यानी 0.75 फीसदी उछलकर 85,567.48 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्‍स 671.97 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एनएसई का निफ्टी 206 अंक यानी 0.79 फीसदी चढ़कर 26,000 के पार 26,172.40 के स्‍तर पर बंद हुआ। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में ट्रेंट, इंफोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। वहीं, नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन शामिल हैं।

आर्थिक मामलों के विशलेषकों ने कहा कि मजबूत नकदी और वैश्विक संकेतों के समर्थन से भारतीय बाजार ने साल के अंत की तेजी को बरकरार रखा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निवेश तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में और कटौती की उम्मीद से निवेशकों की धारणा सकारात्मक रहने से शेयर बाजार बढ़त में रहा। एशिया के अन्य शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। इसके अलावा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत बढ़कर 60.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रहा।

पिछले हफ्ते के आखिरी दिन, शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 447.55 अंकों यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 84,929.36 पर बंद हुआ था। एनएसई का निफ्टी 150.85 अंक चढ़कर 25,966.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *