Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 419 अंकों की उछाल

शेयर बाजार के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 16 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान खुला। शुरुआती कारोबार मे बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 419.28 अंक यानी 0.51 फीसदी उछल कर 83,024.71 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 105.10 अंक यानी 0.42 फीसदी बढ़ कर 25,428.65 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा हे। आज बाजार खुलते ही सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे, जिससे निवेशकों के चेहरों पर राहत दिखी।

एक महीने में पहली बार निफ्टी 25,400 के पार

एनएसई के निफ्टी ने 19 सितंबर के बाद पहली बार 25,400 का स्तर पार किया है। आज सुबह 9:26 बजे तक बीएसई का सेंसेक्स 364 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 82,969.45 के स्‍तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। वहीं, निफ्टी भी 102 अंक यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 25,426.40 के स्‍तर पर कारोबार शुरू किया।

अडाणी समूह के शेयरों में तेजी, एनडीटीवी भी चढ़ा

शेयर बाजार में आज के शुरुआती कारोबार में अडाणी समूह के ज्यादातर शेयर हरे निशान में नजर आए। अडाणी एंटरप्राइजेज 1.63 फीसदी चढ़कर 2,574 रुपये पर पहुंचा, जबकि अडाणी ग्रीन एनर्जी में 1.8 फीसदी की तेजी रही और यह 1,063 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडाणी टोटल गैस 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 626.45 रुपये पर पहुंचा। वहीं, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन 1.59 फीसदी उछल कर 1,473.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स भी 1.46 फीसदी बढ़ कर 958 रुपये पर पहुंच गया, जबकि एनडीटीवी के शेयर में 1.07 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में आज के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और एचसीएल टेक शामिल रहे। वहीं, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी गई।

एक दिन पहले शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 575 अंकों की बढ़त के साथ 82,650 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 178 अंकों की तेजी के साथ 25,324 के स्तर पर बंद हुआ था।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *