Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 286 अंक उछला

शेयर बाजार के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 01 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 285.68 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 80,553.30 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 73.20 अंक यानी 0.30 फीसदी उछलकर 24,684.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में यह बढ़त रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट पर लिए गए निर्णय और एक अक्‍टूबर से किए गए नियमों में बदलाव के बाद देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में अडाणी समूह की कंपनियों में तेजी है। अडाणी पावर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है, जबकि अडाणी टोटल गैस और अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई है। इसके अलावा अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और एनडीटीवी के शेयर भी 1 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 0.08 फीसदी यानी 61.52 अंकों की गिरावट के साथ 80.364.94 के स्‍तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.08 फीसदी यानी 19.80 अंक की गिरावट के साथ 24634.90 अंक पर बंद हुआ था।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *