Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई: तीन माह के लिए आरोप‍ित पुनीत खरे को जेल

रायपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद स‍िंह द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर पुनीत खरे निवासी ग्राम छपोरा रायपुर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विधानसभा थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि, आरोप‍ित पुनीत खरे के विरुद्ध थाना विधानसभा में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोप‍ित आदतन आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा अवैध गांजा बिक्री के व्यवसाय में संलिप्त है। उसके आपराधिक कृत्यों से आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है, साथ ही नशे के अवैध कारोबार से जनता के स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रकरण की सुनवाई के बाद संभागायुक्त कावरे ने पुनीत खरे को तीन माह के लिए केंद्रीय जेल भेजने का आदेश दिया।

संभागायुक्त महादेव कावरे के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक रुख का स्पष्ट संदेश गया है। प्रशासन द्वारा ऐसे तत्वों पर आगे भी इसी प्रकार कठोर कदम उठाए जाएंगे।

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *