Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, कुंदवा पटवारी निलंबित

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, कुंदवा पटवारी निलंबित

राजसमंद, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। जिला प्रशासन द्वारा राजकीय दायित्वों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में जिला कलक्टर द्वारा आदेश जारी कर पटवार मंडल कुंदवा, तहसील देवगढ़ के पटवारी जितेन्द्र कुमार सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय उपखंड कार्यालय देवगढ़ रहेगा और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

जिले में अतिवृष्टि से हुए खरीफ फसल के खराबे को लेकर किसानों का डाटा अपलोड कार्य डीएमआईएस पोर्टल में जिलेभर में सबसे कम प्रगति दर्ज करने पर यह कार्रवाई की गई है। इस पोर्टल पर खराबे की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही संबंधित कृषक को मुआवजा मिल पाता है। कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रतिदिन कम से कम 250 किसानों की एंट्री की जाए ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके। कलक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग समयबद्ध रूप से जनहितकारी कार्य पूर्ण करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

———–

—————

(Udaipur Kiran) / Giriraj Soni

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *