Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: महाविद्यालय के छात्रों ने लगाए प्राचार्य लापता के पोस्टर

गेट पर ताला लगा प्रर्दशन करते छात्र
लापता के पाेस्टर लगे दीवाराे पर
ज्ञापन साैंपते छात्र

अनूपपुर, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में छात्रों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य के लापता होने के पोस्टर परिसर की दीवारों और शहर के विभिन्न स्थानों पर पर चस्पा किये। छात्राओं ने खेल शिक्षिका लीना पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों का कहना है कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। प्राचार्य महाविद्यालय ही नहीं आते। इसके चलते व्यवस्था बिगड़ गई है। कॉलेज के दूसरे प्रोफेसर भी मनमानी पर उतर आए हैं। वहीं प्रर्दशन कर रही छात्राओं ने खेल शिक्षिका लीना पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने हमारे साथ भद्दा मजाक किया है। हमको लड़कियों को लड़कों वाले और लड़कों को लड़कियों वाले कपड़े दिए हैं। लड़किया अब लड़कों के कपड़े पहन कर जा रही जा रहीं हैं। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वो हमारे साथ नहीं गई। और हमे धमकी देती हैं। कहती हैं कि जो तुमको करना है कर लो। तुम्हारा चयन नहीं होने दूंगी। इसके साथ खेल शिक्षिका छात्रों के घरों में सम्पर्क कर कह रही है कि यह अनूपपुर खेलने नहीं गई थीं। हम लोग लड़कों के साथ घूम रही थीं।

5 बार दे चुके ज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि एक माह से प्रार्चाय महाविद्यालय नहीं आ रहे। महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर 5 बार ज्ञापन भी दिया गया हैं। तब भी प्रार्चाय मौजूद नहीं थे। आज जब गेट पर ताला लगाकर और उनके आने की मांग की गई, तब दबाव में प्रार्चाय महाविद्यालय आए। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार को बताया कि वह बीमार थे। छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में पीने का पानी तक नहीं है। खेल शिक्षिका द्वारा छात्रों से दुर्व्यवहार और खेल सुविधाओं की कमी भी प्रमुख मुद्दों में शामिल रही। कई घंटों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रभारी प्राचार्य वीके सोनवानी आंदोलनरत छात्रों से मिलने पहुंचे। छात्रों ने 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और इसके बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *