Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

इसरो की बड़ी उड़ान, संचार उपग्रह की सफल लॉन्चिंग

इस संचार उपग्रह की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की गई। फोटो- इंटरनेट मीडिया

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज प्रातः 8ः55 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम 3 से अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। यह इस रॉकेट की छठी ऑपरेशनल उड़ान (एलवीएम3-एम-6) है।

यह अभियान न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते का हिस्सा है। इससे लो अर्थ ऑर्बिट में संसार का सबसे बड़ा व्यावसायिक संचार सैटेलाइट तैनात होगा। यह सामान्य स्मार्टफोन को सीधे अंतरिक्ष से उच्चतम गति (हाई-स्पीड) इंटरनेट प्रदान करेगा। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 स्पेसमोबाइल की अगली पीढ़ी की संचार सैटेलाइट्स शृंखला का हिस्सा है।

वजन: लगभग 6100 से 6500 किलोग्राम है। यह भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे वजनी पेलोड है।

आकार: इसमें 223 वर्ग मीटर (लगभग 2,400 स्क्वायर फीट) का फेज्ड ऐरे एंटीना लगा है। यह लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात होगा।

क्षमता: यह 4जी और 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। सामान्य स्मार्टफोन को सीधे स्पेस से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्रदान करेगा।

स्पीड: यह 120 एमबीपीएस तक की पीक डेटा स्पीड देगा। यह वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, टेक्स्ट, स्ट्रीमिंग और डेटा सर्विस को सपोर्ट करेगा।

उद्देश्य: यह दुनिया भर में 24/7 कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। इससे दूरदराज के इलाकों, समुद्रों और पहाड़ों में भी मोबाइल नेटवर्क पहुंचेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *