Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

मंडी में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 72 प्रतिशत से अधिक मामलों का निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुनवाई करते हुए।

मंडी, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला मंडी में सफल आयोजन किया गया। जो जिला न्यायालय एवं इसके उप-मंडलीय न्यायालयों में गठित कुल 17 पीठों के माध्यम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडी के अध्यक्ष माननीय पारस डोगर ने राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय प्राप्त होता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 30,992 मामलों को सुनवाई हेतु लिया गय। जिनमें से 22,380 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जो लगभग 72.21 प्रतिशत रहा।

इसी प्रकार मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित कुल 29,367 मामलों को लोक अदालत में लिया गया, जिनमें से 21,593 मामलों का निपटारा किया गया, जो लगभग 73.54 प्रतिशत है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित मामलों के निपटारे में उल्लेखनीय योगदान दिया गया तथा आम जनता को शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *