केंद्र के राहत पैकज को अपनों पर खर्च कर रही सुक्खू सरकार : विश्व चक्षु

धर्मशाला, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र से मिल रही मदद से मुख्यमंत्री अपनों को खुश करने में लगे हुए हैं, जबकि सरकारी कर्मचारी, ठेके पर रखे गए कर्मचारी और ठेकेदार पैसों को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से कांग्रेस सरकार वित्तिय संकट का रोना रो रही है, जबकि केंद्र से मिले राहत पैकज को अपनी मौज मस्ती में खर्च किया जा रहा है।
रविवार को जारी एक प्रेस बयान में भाजपा मीडिया सह प्रभारी ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के आधार पर सुक्खू सरकार फैसले ले रही है जिससे जनता में त्राहिमाम मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की राजनीति ने समाज में जहर घोलने का काम किया है, जिससे वर्तमान ने लाखों युवाओं का भविष्य भी दाव पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार व्यापक भ्रष्टाचार और संगठित माफियाओं को संरक्षण देने में लगी हुई है, जिसके कारण कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।
विश्व चक्षु ने कहा कि सरकार ने तीन सालों में प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नही छोड़ी है। सुक्खू सरकार ने प्रदेश को गहरे आर्थिक संकट में धकेल दिया है, जिससे विकास ठप हो चुका है, रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं और महंगाई अपने चरम पर है। “बहनें और बेटियां असुरक्षित हैं, दिनदहाड़े गोलियां चलाई जा रही हैं और हिमाचल प्रदेश के युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं।
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया



