Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

प्रशासन की अतिक्रमण मुहिम का किया समर्थन

अतिक्रमण अभियान

सोलन, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर में पिछले तीन दिनों से सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की प्रशासन द्वारा मुहिम चलाई गई है । इससे दुकानदारों द्वारा सड़क पर किये गए निर्माण व दुकान से बाहर निकले बोर्ड तक हटाये जा रहे हैं । जिससे कि लोगों को होने वाली असुविधा व वाहनों को सुचारू रूप से चलाया जा सके । इस अभियान की प्रशंसा अन्य लोगों के साथ साथ सीनियर सिटीजन्स ने भी की है । ओल्ड ऐज हेल्पलाइन एसोसिएशन ने ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान कार्यान्वित करने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

एसोसिएशन की बुधवार को यहां मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता शैलेंद्र कंवर ने करते हुए कहा कि बैठक में सोलन शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए ज़िला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से वरिष्ठ नागरिकों, रोगियों, बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने आशा जताई कि जन साधारण की सुविधाओं को देखते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज खुल्लर, महासचिव आर.सी. नेगी सहित सदस्य डॉ. रॉय, रमेश कुमार, डॉ. अनिल कपूर, बी.एल. गोयल, जी.डी. भार्गव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / संदीप शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *