Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

स्कूल वाहिनियों को लेकर प्राधिकरण का दूसरे दिन भी औचक निरीक्षण

काेर्ट

जयपुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला की टीम ने मंगलवार को ग्रामीण इलाके की स्कूलों की बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया। प्राधिकरण सचिव पवन जीनवाल ने पुलिस और आरटीओ टीम के साथ दिल्ली रोड और जमवारामगढ इलाके में बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मोबाइल मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ भारद्वाज भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान बच्चों को स्कूल ला रही मिनी बसों और वैन को बीच रास्ते रुकवाकर निरीक्षण किया। जिसमें सामने आया कि कई वाहनों के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे। वहीं कई वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। इसके साथ ही वाहन में जीपीएस ट्रेकर और कैमरे भी लगे हुए नहीं मिले। वहीं अधिकांश वाहनों में आपातकालीन निकास भी नहीं मिला। इस पर अनियमिता बरतने वाले वाहनों का मौके पर चालान सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई की गई। बीते दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर प्रथम और द्वितीय की टीमों ने भी औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की थी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रदेश के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दे रखे हैं कि वे साल में कम से कम तीन बार स्कूली वाहनों का निरीक्षण करेंगे। वहीं निरीक्षण रिपोर्ट दस अप्रैल, दस अगस्त और दस दिसंबर तक राज्य प्राधिकरण में भेजनी होगी।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *