Suzuki Avenis और Naruto का अनोखा एनिमी कोलैब, दिल्ली फेस्टिवल में पेश हुई खास एडिशन स्कूटर

New Delhi, (Udaipur Kiran News). Suzuki Motorcycle India ने अपने स्पोर्टी स्कूटर Avenis को जापान की मशहूर एनिमी सीरीज़ Naruto Shippuden के साथ जोड़ा है. इस कोलैबरेशन के तहत Avenis का नया Naruto एडिशन पेश किया गया है, जिसमें एनिमी-स्टाइल ग्राफिक्स और विजुअल अपग्रेड शामिल हैं. इसे नई दिल्ली में आयोजित ‘Mela! Mela! Anime Japan!!’ फेस्टिवल में पेश किया गया, जो जापानी संस्कृति को एनिमी, फूड और प्रोडक्ट्स के जरिए सेलिब्रेट करता है.

Suzuki Avenis

क्यों खास है यह पार्टनरशिप?

Suzuki का कहना है कि Avenis को युवा और स्पोर्टी स्कूटर के रूप में पोजिशन किया गया है, जिसकी डिजाइन और एनर्जेटिक स्टाइलिंग Naruto की जिंदादिल और “नेवर-गिव-अप” एटीट्यूड से मेल खाती है. कंपनी का मकसद है पॉप कल्चर और मोबिलिटी को जोड़कर युवाओं के लिए स्कूटर को और आकर्षक बनाना.

कहां हुआ अनावरण?

Avenis x Naruto Shippuden थीम्ड स्कूटर को 13-14 सितंबर को नई दिल्ली में हुए दो दिवसीय ‘Mela! Mela! Anime Japan!!’ फेस्टिवल में पेश किया गया. इस मौके पर Suzuki ने एनिमी फैंस और यंग टू-व्हीलर उत्साही लोगों से सीधे जुड़ने का मौका पाया.

Suzuki Avenis के फीचर्स

  • इंजन: 124.3cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन, Suzuki Eco Performance टेक्नोलॉजी के साथ

  • लाइटिंग: LED सेटअप

  • डिस्प्ले: पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

  • डिजाइन: शार्प और एज्डी स्टाइलिंग

  • प्रैक्टिकल फीचर्स: फ्रंट बॉक्स विद USB चार्जिंग सॉकेट, एक्सटर्नल फ्यूल कैप, 21.8L अंडर-सीट स्टोरेज

  • सस्पेंशन और सेफ्टी: टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, Combined Brake System (CBS), साइड-स्टैंड इंटरलॉक

उपलब्ध वेरिएंट्स

Avenis तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है –

  1. Standard Edition

  2. Ride Connect Edition (मल्टीपल डुअल-टोन कलर्स के साथ)

  3. Special Edition (ब्लैक और सिल्वर कॉम्बिनेशन में)

Suzuki ने वित्तीय विकल्प भी पेश किए हैं, जिसमें 7.99% तक कम ब्याज दर और 100% लोन कवरेज शामिल है.

कंपनी का बयान

Suzuki Motorcycle India के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस-प्रेसिडेंट दीपक मुत्रेजा ने कहा कि Avenis को खासकर उन युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो हर चुनाव में स्टाइल और परफॉर्मेंस चाहते हैं. उन्होंने जोड़ा कि Naruto के साथ यह सहयोग स्कूटर को और रोमांचक व रिलेटेबल बनाएगा. इसके साथ ही थीम को मर्चेंडाइज और एक्टिवेशंस में भी शामिल किया जाएगा, जिससे फैंस अपने पसंदीदा एनिमी यूनिवर्स को नए तरीके से अनुभव कर सकें.

Leave a Comment