Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

स्वाति मालीवाल ने पशु क्रूरता, अवैध डेयरी माफिया और रेबीज़ से हो रही मौतों पर गंभीर चिंता जताई

राज्य सभा सांसद स्वाति मालिवाल

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को पशुओं के प्रति बढ़ती क्रूरता, अवैध डेयरी माफिया और आवारा कुत्तों से जुड़ी जन-स्वास्थ्य समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय और कुत्ते करुणा व धर्म के प्रतीक हैं, लेकिन आज इन्हीं बेज़ुबानों के साथ सबसे ज़्यादा अत्याचार हो रहा है।

उन्होंने अवैध डेयरी माफिया द्वारा गायों को दूध निकालने के बाद सड़कों पर छोड़ दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया और कहा कि इससे न केवल पशु बीमार हो रहे हैं, बल्कि सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। रेबीज़ और डॉग-बाइट से अपनों को खोने वाले परिवारों के दर्द का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी मौतें पूरी तरह रोकी जा सकती हैं।

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार के उस दावे पर सवाल उठाया कि 2014 से 2024 के बीच 7 लाख कुत्तों का स्टेरिलाइज़ेशन किया गया है।

उन्होंने इन आंकड़ों के ऑडिट और स्टेरिलाइज़्ड व वैक्सीनेटेड कुत्तों की जियो-टैगिंग की माँग की। उन्होंने कहा कि समस्या सिस्टम की है, लेकिन समाधान के नाम पर “सभी आवारा कुत्तों को हटाने” जैसे अव्यवहारिक सुझाव दिए जा रहे हैं, जबकि पशु शेल्टर बेहद कम और बदहाल हैं।

उन्होंने लखनऊ नगर निगम का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां 84 प्रतिशथ से अधिक कुत्तों का स्टेरिलाइज़ेशन और वैक्सीनेशन हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 70 प्रतिशत कवरेज से रेबीज़ समाप्त की जा सकती है, जिसे देशभर में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि हर ज़िले में पशु अस्पताल, शेल्टर और 24×7 एंबुलेंस हों, अवैध डेयरी माफिया पर सख़्त कार्रवाई की जाए, एक वर्ष में युद्धस्तर पर 70 प्रतिशत कुत्तों का स्टेरिलाइज़ेशन-वैक्सीनेशन किया जाए और बेस्टियलिटी को संज्ञेय, गैर-जमानती और कठोर दंड वाला अपराध बनाया जाए।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *