Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
SPORTS

लखनऊ में चल रहे सैयद मुस्ताक अली ट्राफी सरफराज खान का शतक मुम्बई की असम पर बड़ी जीत

शतकवीर सरफराज खान

लखनऊ, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट ग्रुप के मुकाबले में मुम्बई ने असम को 98 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

मुम्बई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए। तीसरे नंबर पर उतरे सरफराज खान ने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन जड़ते हुए टीम की पारी को मजबूती दी। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। पहले विकेट के लिए आयुष म्हात्रे (21) और अजिंक्य रहाणे (42) ने सधी शुरुआत दी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों में 20 रन और सैराज पाटिल ने 9 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 19 रन तक टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया। देनिश दास खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि विकेटकीपर सुमित (1), अब्दुल आज़िज़ (4) और एक अन्य बल्लेबाज़ भी शार्दुल की गेंदों पर बोल्ड हुए। असम 19.1 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सबसे अधिक रन शम्स मुलानी ने (41) बनाए।

दिन के दूसरे मुकाबले में रेलवे ने आंध्र प्रदेश को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। आंध्र प्रदेश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। रेलवे ने उपेंद्र यादव (55) और अश्विन हेबार (45 गेंदों पर 78 रन) की शानदार पारियों की बदौलत लक्ष्य को 19.3 ओवर में हासिल कर लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / Harsh Gautam

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *