Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

शिक्षकों ने पीएम को खून से लिखकर भेजे पोस्टकार्ड

पीएम को खून से लिखकर पोस्टकार्ड भेजते शिक्षक

पौड़ी गढ़वाल, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजकीय शिक्षक ने प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त करने सहित विभिन्न मांगे पूरी नहीं होने पर कड़ा आक्रोश जताया है। संघ ने सोमवार को जिला मुख्यालय में शिक्षकों द्वारा प्रधानमंत्री को खून से लिखकर पोस्टकार्ड प्रेषित किया।

कहा कि जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को प्रधानमंत्री को खून से लिखकर पोस्टकार्ड भेजते हुए संघ के जिला संरक्षक जयदीप रावत ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर 18 अगस्त से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। 17 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव में उमड़े प्रदेश भर के शिक्षकों ने अपनी ताकत दिखाई । प्रदेश के शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने तीन बिंदुओं पर एक हफ्ते के अंदर उच्च स्तरीय वार्ता करने का लिखित आश्वासन दिया था। जिसमें विभागीय प्रधानाचार्य भर्ती निरस्त करने संबंधी बिंदु मुख्य रूप से था। लेकिन अगले ही दिन लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी गई ।

बताया कि आंदोलन को और गति देने के लिए प्रांतीय नेतृत्व ने प्रधानमंत्री को खून से पोस्टकार्ड लिखकर इस भर्ती को निरस्त करने का आवाह्न किया है। सोमवार को जिला मुख्यालय में शिक्षकों द्वारा प्रधानमंत्री को खून से लिखकर पोस्टकार्ड प्रेषित किया गया। कहा कि यदि भविष्य में इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता तो प्रांतीय नेतृत्व द्वारा आंदोलन की नई रणनीति तय की जाएगी । इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पौड़ी भवान सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *