Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

तेलुगु सिनेमा के निर्देशक किरण कुमार उर्फ केके का हैदराबाद में निधन

किरण कुमार - फोटो सोर्स एक्स

मुंबई, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । तेलुगु सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक किरण कुमार उर्फ केके का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्होंने हैदराबाद में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री, सहयोगियों और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

रिलीज से पहले अधूरी रह गई आखिरी खुशी

रिपोर्ट के अनुसार, किरण अपनी आगामी फिल्म ‘केजेक्यू: किंग… जैकी… क्वीन’ में व्यस्त थे, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी थी और फिल्म रिलीज के करीब थी। दुर्भाग्यवश, रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया। इस खबर से उनकी टीम और परिवार सदमे में हैं।

अनंतपुर से तेलुगु सिनेमा तक का सफर

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के रहने वाले किरण कुमार ने 2010 में नागार्जुन अभिनीत फिल्म ‘केडी’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा वह निर्माता एन. शंकर की फिल्म ‘बेलीफुल ऑफ ड्रीम्स’ में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम कर चुके थे। तेलुगु सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *