Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पश्चिमी राजस्थान में कमजोर मानसूनी हवाओं से बढ़ा तापमान, 27 जिलों में बारिश की येलो चेतावनी

जयपुर, 18 अगस्त (Kiran News)। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मानसूनी हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन का तापमान बढ़ गया है। रविवार को जैसलमेर राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में 38.5, बीकानेर में 39.2, जोधपुर, फलोदी और गंगानगर में 38, जालौर में 37.4 और जयपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया। सीकर, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

jharkhand rain alert

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर और रतलाम से होकर गुजर रही है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में दक्षिणी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

सोमवार, 18 अगस्त को राज्य के 27 जिलों में बारिश की येलो चेतावनी जारी की गई है। रविवार को जयपुर, गंगानगर, सिरोही, राजसमंद और कोटा सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश और फुहारें दर्ज की गईं। वहीं, पूर्वी राजस्थान में बारिश घटने से उमस और गर्मी में इजाफा हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम का असर मध्य और दक्षिणी भारत में भारी बारिश के रूप में दिखाई दे सकता है, जिससे राजस्थान में भी आगामी दिनों में लगातार बरसात की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर के साधुलशहर में 10 मिमी, जयपुर के कोटपूतली में 12, कोटा के खातौली में 15, झालावाड़ और सुनेल में 13-13, हनुमानगढ़ के संगरिया में 16, चित्तौड़गढ़ की बस्सी में 11, भीलवाड़ा की बिजौलिया में 10, बारां के शाहबाद में 18, झुंझुनूं की खेतड़ी में 7 और चूरू के राजलदेसर में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *