Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

सड़क हादसे में मंदिर के पुजारी की मौत

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक पुजारी की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को घनश्याम शुक्ला पुत्र रामलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे साढू कुलदीप मिश्रा मोटरसाइकिल पर सवार होकर साइड चार स्थित शक्ति मंदिर में पूजा करवाने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही पीड़ित के साढू ईंटा-वन सेक्टर के गेट नंबर- पांच पर पहुंचे वहां पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में कुलदीप मिश्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनके साढू मूल रूप से जनपद बांदा के रहने वाले थे। वह मंदिर में पुजारी का काम करते थे।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *