Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उप्र के मीरजापुर में पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने में पादरी सहित दस गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन कराने के मामले में गिरफ्तार आरोपित।

मीरजापुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में प्रलोभन देकर भाेल-भाले ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पादरी समेत दस लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। बाद में कोर्ट के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने ग्राम खरहरा चर्च के पास से भोला पटेल (पादरी), कृष्णकांत तिवारी, अंगनू प्रसाद, माया पटेल (पादरी की पत्नी), फूलपत्ती, सुशीला देवी, हीरावती देवी, रेनू, लक्ष्मी और साधना को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से ईसाई धर्म की चार बाइबिल, 10 कॉपी-किताबें, तीन स्मार्ट मोबाइल फोन और एक की-पैड मोबाइल समेत अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ये लाेग धर्म विशेष का प्रचार कर भोले-भाले ग्रामीणों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। ये लोग गांव-गांव जाकर आर्थिक सहायता, सुविधाएं और धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से लोगों को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कुरकुठिया गांव निवासी आनंद दूबे की तहरीर पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

——————–

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *