पंजाब के लुधियाना में आईएसआई के दस गुर्गे काबू, हथगोला बरामद

चंडीगढ़, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) । पंजाब में लुधियाना पुलिस ने पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई समर्थित ग्रेनेड हमले के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए विदेशी संचालकों के 10 प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे थे। इनके पास से हथगोला व अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सभी आरोपित मलेशिया के तीन गुर्गों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में थे ताकि एक हथगोले को उठाने और उसकी डिलीवरी में समन्वय स्थापित किया जा सके। संचालकों ने राज्य में अशांति फैलाने के लिए आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा था। इस संबंध में विस्तृत जानकारी गुरुवार शाम तक दी जाएगी। पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद को खत्म करने और सीमा पार आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा



