Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

22 दिसंबर से 14वीं पुलिस शहीद स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज, एसएसपी ने पत्रकारवार्ता कर दी जानकारी

The 14th Police Martyr Memorial T20 Cricket Tournament will begin on December 22nd, SSP informed in a press conference.

कठुआ 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरनवालों का यही बाकी निशां होगा! हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीदों की याद में करवाई जाने वाली पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार यानी 22 दिसंबर से शुरू हो रही है।

22 दिसंबर को कठुआ में होने जा रही 14वीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी मोहिता शर्मा ने पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। अपने संबंोधन में एसएसपी कठुआ ने बताया कि कठुआ पुलिस के सहयोग से पुलिस मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 22 दिसंबर को होगा और पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर नलिन प्रभात द्वारा इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जाएगा। एसएसपी कठुआ ने कहा कि टूर्नामेंट के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक और व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यह प्रतियोगिता युवाओं, नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना तथा शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ शहीद जवानों के बलिदान को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर और बाहरी राज्य से कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिताओं उन शहीदों की याद में करवाई जाती हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए निस्वार्थ अपने प्राणों की आहुति दी है। बाद में एसएसपी कठुआ ने कठुआ स्पोट्र्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। वहीं एसएसपी कठुआ ने इस टूर्नामेंट में लोगों से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। इसी संबंध में पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल के सदस्य रविंद्र सलाथिया ने बताया कि नार्थ जोन की सबसे बड़ी प्रतियोगिता होने के नाते इसके आयोजन को हर बार बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष टूर्नामेंट में नए नए सुधार किए जाते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *