Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

मजदूर महिला से बलात्कार का आरोप, आरोपित हिरासत में, जांच पड़ताल जारी

बलात्कार का काल्पनिक चित्र

झांसी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नवाबाद थाना क्षेत्र के झोकन बाग में निर्माण कार्य करने गई एक मजदूर महिला से बलात्कार की घटना की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह एक मजदूर महिला ने थाना नवाबाद पहुंच कर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि झोकन बाग स्थित एक निर्माणधीन बिल्डिंग में वह मजदूरी करने गई थी। वहां बिल्डिंग मालिक और ठेकदार सहित उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्काल महिला की शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल करते हुए चार आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इनका है कहना

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने कुछ लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही ही। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *