Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपित गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

धमतरी, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । त्योहारों के मद्देनज़र धमतरी पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इंडोर स्टेडियम परिसर में हाथ में बड़ा चाकू लेकर आने-जाने वालों को डराने-धमकाने का काम कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम संजय साहू (उम्र 34 वर्ष) निवासी लालबगीचा खम्मनबाड़ी, धमतरी बताया गया है। आरोपित के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। उसके खिलाफ धारा 25, 27 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि संजय साहू के खिलाफ पहले से ही 12 आपराधिक प्रकरण विभिन्न धाराओं में धमतरी, अर्जुनी, रायपुर और बालोद थानों में दर्ज हैं। आरोपित को न्यायिक रिमांड पर आज बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। आपकी छोटी-सी जानकारी किसी बड़े अपराध को रोकने में मददगार साबित हो सकती है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *