Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

प्रदेश सरकार के दो साल पूरे : विकास रथों से प्रदर्शित की सरकार की दो साल की उपलब्धियां

jodhpur

जोधपुर, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले भर में उत्साह और उल्लास का वातावरण है। विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास रथों का ढोल-थाली, कुमकुम तिलक, पूजा-अर्चना एवं लोकगीतों के साथ पारंपरिक स्वागत किया जा रहा है। महिलाएं, किसान, युवा एवं वरिष्ठजन विकास रथों में लगी एलईडी वैन के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। योजनाओं पर आधारित वीडियो आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं लोग सेल्फी लेकर इस उत्सव का हिस्सा बन रहे हैं।

विकास रथों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य सरकार के दो सफल वर्षों की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और आमजन को उनका सीधा लाभ मिल सके।इसी क्रम में शनिवार को भी जिले में विकास रथों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन रथों द्वारा आमजन को सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लूणी विधानसभा क्षेत्र में चिचडली, हिंगोला, जानादेसर, बडलानगर, खुडाला; भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चौकड़ी कलां, कोसाणा, साथीन, कागल, भुण्डाणा; बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में झाक, संबाडिय़ा, खेजड़ला, रणसी गांव, हरियाढाणा तथा ओसियां विधानसभा क्षेत्र में चेराई, बड़ला बासनी, धोलिया नगर, गोपासरिया में विकास रथ पहुंचेंगे। इसी प्रकार शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लवारण, देड़ा, सेखाला, गोगादेवगढ़, भालू लक्ष्मणगढ़; जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में सुभाष चन्द्र बोस चौराहा, कृष्णा मंदिर चौराहा, रातानाडा टंकी मंडी चौराहा, सेनापति चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहा; सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में किशोर बाग, चाणक्य नगर, लालसागर स्कूल, गोकुल जी की प्याऊ, भाटी चौराहा तथा सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में अक्षरधाम मंदिर के पास भूरी बेरी, चौपड़ चौराहा के पास, रिडिया फाटा चौराहा एवं कालूरामजी की बावड़ी आदर्श स्कूल के पास विकास रथों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *