प्रशासन गाँव की ओर-जिले में घर-घर सेवाएँ पहुँचाने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिकायतों का निवारण करने का प्रयास जारी

कठुआ 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जारी सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कठुआ जिला प्रशासन ने चैथे दिन भी प्रशासन गाँव की ओर के तहत अपने जनसंपर्क कार्यक्रम को जारी रखते हुए पूरे जिले में घर-घर सेवाएँ पहुँचाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिकायतों का प्रभावी निवारण करने का प्रयास किया।
कटली, लोहाई मल्हार ब्लॉक में एक जनसंपर्क शिविर का आयोजन किया गया जहाँ अधिकारियों ने जनता से बातचीत की उनकी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाई। हीरानगर के राम लीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हीरानगर के विधायक विजय कुमार शर्मा, उपमंडल मजिस्ट्रेट फुलैल सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उठाए गए प्रमुख मुद्दों में मल-मूत्र उपचार संयंत्र का स्थानांतरण पटवार खाना को कूटा गांव में स्थानांतरित करना खेल परिषद मैदान का निर्माण पूरा करना, पानी की पाइपलाइनों की मरम्मत, खराब बिजली के तारों को बदलना और कूटा-सैदा-सोहल सड़क का चैड़ीकरण शामिल थे। सभी की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया और समय पर समाधान का आश्वासन दिया गया। मौके पर ही स्वामित्व संपत्ति कार्ड और एसएमएएस और आईएनजीओएपी पेंशन योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
इसी तरह के प्रशासन गांव की ओर शिविर पीएच प्लाही, तहसील बसोहली में तहसीलदार बसोहली की देखरेख में और बनी उपमंडल में आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य शिकायतों का निवारण राजस्व सेवाएं और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना था, ताकि जिले के सुदूरतम क्षेत्रों तक भी प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित हो सके।
—————
(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया



