दिल्ली-एनसीआर और देहरादून की हवा बेहद खराब

दिल्ली में धुंध

New Delhi, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ Uttarakhand की राजधानी देहरादून की हवा Monday को बेहद खराब दर्ज की गयी. दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377, गाजियाबाद का 364, गुरुग्राम का 328 और देहरादून का एक्यूआई 326 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में मानी जाती है.

केन्द्रीय प्रदूषक नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायुमंडल में पीएम2.5 और पीएम10 कणों की अधिक मात्रा के कारण Monday को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक जहरीली धुंध छाई है. इसकी वजह से यहां का औसत एक्यूआई अभी भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में लगातार बना हुआ है. दिल्ली के कुछ शहरों- आनंद विहार का एक्यूआई 409, रोहिणी और वजीरपुर का क्रमशः 406 और 406, चांदनी चौक का 371, आईटीओ का 370, बुराड़ी क्रॉसिंग का 344, आईआईटी दिल्ली, 337, ग्रेटर नोएडा में 329, गुरुग्राम में 328, नोएडा का 327 और आईजीआई एयरपोर्ट का 320 है.

Indian मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों पर आज सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा जबकि कई यहां के कई स्थान घने कोहरे की चपेट में रहे. राजधानी में कल का अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं. सुबह में 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा की गति दोपहर तक बढ़कर 15 किमी प्रति घंटा होने का अनुमान है जबकि शाम से रात तक इसकी रफ्तार धीमी पड़ने के आसार हैं.

इसके अलावा, घने कोहरे की चपेट में रहने वाले क्षेत्रों में 23 दिसंबर तक पूर्वी Uttar Pradesh, 24 दिसंबर तक पूर्वोत्तर भारत, 25-28 दिसंबर तक Punjab चंडीगढ़ और 26-28 दिसंबर तक पश्चिमी Uttar Pradesh शामिल हैं. Uttar Pradesh में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और उसके अगले चार दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं. वहीं पूर्वी भारत, मध्य भारत, Maharashtra और Gujarat के अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव बढ़े रहने का अनुमान है. शेष स्थानों पर अगले 7 स्थानों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव आने के आसार नहीं हैं.

मौसम अधिकारियों ने घर से बाहर निकलने वालों और वाहन चालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है. उन्होंने मछुआरों को समुद्री तटीय क्षेत्रों में 26 दिसंबर तक ना जाने की चेतावनी दी है.

उल्लेखनीय है कि एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.

———–

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Leave a Comment