Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
AUTOMOBILE

Maruti Baleno पर अब तक की सबसे बड़ी कीमत कटौती, अल्फा वैरिएंट पर ₹84,900 तक की बचत

मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो (Baleno) अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। हाल ही में लागू हुए GST 2.0 रेट कट का सीधा असर इसकी कीमतों पर पड़ा है। इस बदलाव से बलेनो की कीमतों में करीब 8.5% तक की गिरावट आई है।

Maruti Baleno latest price

कौन-सा वैरिएंट सबसे सस्ता हुआ?

मारुति बलेनो का सबसे बड़ा फायदा अल्फा पेट्रोल-ऑटोमैटिक (Alpha Petrol-Automatic) वैरिएंट पर मिलेगा। यह वैरिएंट अब लगभग ₹84,900 तक सस्ता हो गया है। इससे यह प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑटोमैटिक कार चाहने वालों के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन गई है।

मारुति बलेनो क्यों है खास?

मारुति बलेनो में 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्पों के साथ आता है। कंपनी इसका CNG वेरिएंट भी पेश करती है, जो लगभग 30 किमी/किग्रा का माइलेज देता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें कई प्रीमियम एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:

  • हेड-अप डिस्प्ले (HUD)

  • 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले

  • 360° कैमरा, 6 एयरबैग्स और ESP जैसी सेफ्टी सुविधाएं

ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा

GST कट के बाद बलेनो न केवल फीचर-लोडेड और स्टाइलिश कार है, बल्कि अब और भी पॉकेट-फ्रेंडली हो गई है। इस प्राइस कट के बाद मारुति की यह हैचबैक अपने सेगमेंट की अन्य कारों—हुंडई i20 और टाटा अल्ट्रोज़—को और कड़ी टक्कर देगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *