Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

दिल्ली से दो लाख रुपये में आई दुल्हन निकली लुटेरी, लाखों के जेवर -नगदी लेकर फरार

शादी का फोटो

बागपत, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के ललियाना गांव से नई नवेली दुल्हन लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गयी। युवक की शादी डेढ़ माह पहले ही हुई थी और दिल्ली में बिचाैलिए ने दाे लाख रुपए लेकर शादी कराई थी। पीड़ित पति ने चांदीनगर थाने पर मामले की शिकायत की है।

ललियाना गांव निवासी सन्नी पुत्र जसवीर ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अक्टूबर माह में दिल्ली के मजनू का टीला से उसकी शादी कराई थी। इस शादी के लिए बिचौलिये ने दो लाख रुपये लिए थे। शादी में पांच लोग दिल्ली गए थे और फेरे के बाद दुल्हन को अपने घर ले आए थे। आरोप है कि दुल्हन शादी के एक सप्ताह तक उसके घर पर रही। इसके बाद उसके परिजन भाई, मां और बहन उसे अपने साथ लेने पहुंचे। दुल्हन अपने साथ पचास हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात लेकर चली गई।

सन्नी का कहना है कि दो दिन पहले वह अपने परिजनों के साथ नवविवाहिता पत्नी को लेने दिल्ली स्थित उसके घर पहुंचे। वहां उन्हें कोई नहीं मिला। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वे लोग किराए के मकान में रहते थे और अब कहीं और चले गए हैं। उन्होंने बिचाैलिये से मामले की जानकारी ली तो उसने भी जानकारी से इंकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत चांदीनगर थाने में करने की बात कही है। चांदीनगर थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *