Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

दबंगों ने घर पर पथराव कर की तीन राउंड हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

कानपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में आधा दर्जन दबंगों ने बीती रात पड़ोसी के घर में पथराव करते हुए तीन राउंड हवाई फायरिंग भी कर दी। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं यह सारी घटना हाते में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बसंतलाल हाता निवासी पीड़ित नरेश सोनकर ने बताया कि हाते में कई परिवार रहते हैं । यहीं पर रहने वाला आयुष एक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। मंगलवार की रात मामूली बात को लेकर पीड़ित का उसके साथ विवाद हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करवा दिया । आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने करीब आधा दर्जन साथियों के हाते में पहुंचा और दबंगों ने गाली देते हुए पीड़ित के घर के बाहर पथराव कर दिया। इसके बाद गाली गलौज करते हुए तीन राउंड फायरिंग भी की। यह सारी घटना हाते में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सहायक पुलिस आय़ुक्त अनवरगंज अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

——————————

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *