Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

परिवहन आयुक्त से राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

परिवहन आयुक्त से राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के नवनियुक्त परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा से गुरुवार को राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन भवन सहकार मार्ग जयपुर में शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग राजस्थान के राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने किया। उनके साथ महामंत्री अनिल बसवाल,जयपुर क्षेत्र अध्यक्ष मुन्ना लाल कुमावत तथा निरीक्षक श्रीचंद ढाका, नवनीत बाटड़, घनश्याम सिंह राठौड़, स्वाति दीक्षित,हिन्दू सैनी, मुकुंद राठौड़, रूपेश कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा विभाग की ओर से नई नियुक्ति पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने स्वागत स्वीकार करते हुए कहा कि कि निरीक्षक विभाग की रीढ़ हैं। आपके अनुभव, सुझाव और फीडबैक विभागीय सुधार,राजस्व वृद्धि और सड़क दुर्घटना कमी—तीनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विभाग आपकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देगा और फील्ड स्टाफ को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही एक वी सी बैठक आयोजित कर निरीक्षक वर्ग से विस्तृत संवाद किया जाएगा तथा सभी सुझावों को विभागीय सुधार की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *