Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

राज्य के 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को मिलेगी पांच-पांच लाख रुपये की मदद

बैठक की अध्यक्षता करते सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी।

देहरादून, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति ने 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक मदद और गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को चिकित्सा उपचार के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की संस्तुति की है।

शुक्रवार को सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार कर समिति ने 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को और गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को चिकित्सा उपचार के लिए पत्रकार कल्याण कोष से मदद देने की संस्तुति की है। इन सभी 17 लोगों

को पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने की संस्तुति की गई है।

इसके अतिरिक्त बैठक में समिति ने मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को 8 हजार प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की है। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग की ओर से तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्राप्त मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।

बैठक में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, समितियों के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, अमित शर्मा और शशि शर्मा उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *