Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना ही ईश्वरीय कार्य है: परिमल भाई

उदयपुर, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News)। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, चित्तौड़ प्रांत की प्रांत परिषद की बैठक रविवार को प्रताप गौरव केंद्र में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परिमल भाई पाठक ने कहा कि अधिवक्ता परिषद की स्थापना का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सकेगा। उन्होंने इसे ईश्वरीय कार्य बताया और अधिवक्ताओं से इस दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री कमल परसवाल ने संगठनात्मक ढांचे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रांत स्तर पर आऊटरिच, नॉलेज कलेक्टिव, लिटिगेशन और संगठन जैसे चार आयामों पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिला स्तर पर भी इन आयामों के साथ युवा दिवस, महिला दिवस, समरसता दिवस, स्थापना दिवस, संविधान दिवस और अधिवक्ता दिवस जैसे आयोजनों की जानकारी साझा की।

प्रांत अध्यक्ष बसंत विजयवर्गीय ने प्रांत के 13 प्रशासनिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत के सहकार्यवाह एवं अधिवक्ता परिषद के पालक नारायणलाल गमेती ने पंच परिवर्तन विषय पर सारगर्भित बौद्धिक प्रस्तुत किया।

प्रांत महामंत्री जयप्रकाश शर्मा ने अधिवक्ता परिषद के अनिवार्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्य की प्रगति के लिए स्वाध्याय मंडल और स्टडी सर्कल की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से बसंत विजयवर्गीय को पुनः प्रांत अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें शिव कुमार शर्मा, मनोज गौतम, भूमिका चौबीसा, रसिका राठौड़ को उपाध्यक्ष, नरेश शर्मा को महामंत्री, तृप्ति गौरव बाहेती, राकेश सावरिया, स्वाति जैन को मंत्री, श्रीमंत भारद्वाज को कोषाध्यक्ष और भूपेंद्र चौहान को कार्यालय मंत्री बनाया गया।

साथ ही जिला इकाई के अध्यक्ष और महामंत्री की भी घोषणा की गई। बैठक का संचालन उदयपुर इकाई महामंत्री डॉ. विष्णु शंकर पालीवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रांत के नवनियुक्त महामंत्री नरेश शर्मा ने दिया।

बैठक में राजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश शर्मा, वंदना उदावत, मनीष शर्मा, महेन्द्र ओझा, नेहा जैन, ऋत्तु सारस्वत, प्रीति बापना, संगीता जैन, गौरव जैन, गोविंद गावरी, योगेंद्र दशौरा, रामलाल मेघमल और ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *