Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

एसपी आवास के पास बने मन्दिर के दानपात्र ताेड़कर चाेर बटाेर ले गए नकदी

फर्रुखाबाद में एसपी आवास के पास बना भारत माता मंदिर, जिसमें हुई चोरी

फर्रुखाबाद, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस अधीक्षक आवास एवं पुलिस लाइन के पास फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बने भारत माता नवदुर्गा मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ चोर मंगलवार की देर रात नकदी चोरी कर ले गए। बुधवार की भाेर में जागने पर मंदिर पुजारी काे चाेरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और चाेराें की तलाश शुरू कर दी है।

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नवदिया निवासी मंदिर के पुजारी पवन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की शाम मंदिर के गेट पर ताला लगाकर

वह एक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने चले गए थे। मंदिर के अंदर कमरे में शंभू चेतन ब्रह्मचारी लेटे थे। इस बीच बीती देर रात मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर चाेर मंदिर में घुसे और वहां देवी-देवताओं के पास लगे आठ दान पात्रों के ताले तोड़कर चढ़ावा के रूपये निकाल ले गए। जब ब्रह्मचारी

शंभू चेतन सुबह करीब 5.30 बजे जागे, तब चोरी की जानकारी हुई। चोर जाते समय बाहर से मंदिर के मेन गेट के फाटक में अंदर वाली कुंडी लगा गए थे।

ब्रह्मचारी शंभू चैतन्य ने बताया कि नीचे स्थित सभी मंदिरों के दान पात्रों के रुपये प्रतिमाह निकाल कर ऊपर वाले मंदिर की गोलक में डाले जाते हैं।गोलक में करीब 50 हजार रुपये थे। मंदिर के अंदर 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरे में दो चोर दिखाई दिए हैं। दोनों चोर शरीर को कंबल से ढके देखे गए। जिससे उनकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी। कोतवाली फतेहगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में जांच पड़ताल की और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। मामले में सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि थाना पुलिस चाेरी की छानबीन कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *