Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह

राज्य अधिवक्ता संघ का चुनाव

बिलासपुर 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है । बिलासपुर जिला कोर्ट में सुबह 10 बजे से ही परिसर में गहमा गहमी दिख रही है । मतदाता बढ़ चढ़ के मतदान प्रक्रिया में जुड़े दिख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि करीब 6 साल बाद स्टेट बार काउंसिल का चुनाव हो रहा है। इस बार 23 हजार से अधिक मतदाता 25 सीटों के लिए मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पूरे प्रदेश भर में 25 सीटों के लिए 105 प्रत्याशी मैदान में हैं । वर्ष 2019 में तत्कालीन स्टेट बार के भंग होने के बाद इसका संचालन पदेन अध्यक्ष महाधिवक्ता के साथ ही दो अन्य अधिवक्ताओं को कमेटी का सदस्य बनाया गया था, तबसे कमेटी फंक्शन में थी। इस बार चुनाव संचालित कराने बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक सुपरवाइजरी कमेटी बनाई है,जिसके अध्यक्ष रिटायर्ड जज चंद्रभूषण वाजपेयी हैं । बिलासपुर में सिर्फ जिला कोर्ट में ही मतदान केंद्र बनाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Upendra Tripathi

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *