Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: बुराई का प्रतीक रावण जला धूं-धूं कर, हर्षोल्लास के साथ मना विजयादशमी का पर्व

जलता रावण्
दहन के पूर्व रावण्
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 2
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 3

भावभीनी दी गई मां को विदाई, अस्थायी कुंड में विसर्जित हुई प्रतिमाएं

अनूपपुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले में शारदेय नवरात्रि के तिथि अनुसार अंतिम 10वें दिन गुरूवार को बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा अहंकार पर निरहंकार का प्रतीक व रावण वध के साथ विजयदशमी का त्यौहार जिले में शांति एवं सौहार्द में सम्पन्न हुआ। इस दौरान आदिशक्ति माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन के साथ रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का सामूहिक दहन किया गया। वहीं जिला प्रशासन व जनभागीदारी व्यवस्था से बनाये गये स्थायी कुंडों में माता की प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा हैं, जो शुक्रवार को भी जारी रहेंगा।

अनूपपुर मुख्यालय सहित कोतमा, बिजुरी, राजनगर, पसान, जैतहरी, वैकटनगर, चचाई, राजेन्द्रग्राम एवं अमरकंटक सहित ग्रमीण क्षेत्रों में छोटी-बड़ी प्रतिमाएं झांकी के साथ निकाली गई,जिसकी सुरक्षा में सुरक्षा बल तैनात रहें। जिला मुख्यालय अनूपपुर में सभी प्रतिमाओं को पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप बनाए गए अस्थायी कुंड में विसर्जित कराया। इस दौरान शहर के साथ अन्य विकासखंडो में भी दशहरा का पर्व शांति एवं सौहार्द के बीच सम्पन्न हुआ। शहर में चली आ रही नवरात्रा के बाद दशमी को विजय दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका ने उत्कृष्ठ विद्यालय के मैदान में गुरूवार की रात 9.40 बजे रावण दहन व राम के राज्याभिषेक संस्करण का आयोजन किया गया। प्रशासनिक अमले के साथ गणमान्य नागरिकों मौजूदगी में 35 फुट रावण का दहन किया गया। रावण दहन में मंच पर पधारे राम-लक्ष्मण व वशिष्ठ गुरू की अगुवाई में रावण को तीर मार कर उसका वध किया गया। इस मौके पर संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कोतमा में शांतिपूर्ण एवं उत्साह पूर्वक मना विजयादशमी का त्यौहार

कोतमा में भी विजयादशमी का त्यौहार बड़े ही शांतिपूर्ण एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। शारदा मंदिर टॉकीज से सभी दुर्गा प्रतिमाओं की झांकिया चल समारोह में यात्रा सेन्ट्रल बैंक, रेलवे फाटक तिराहा, पंचायती मंदिर, पुराना अस्पताल रोड, सब्जी मंडी रोड, स्टेट बैंक चौक, गांधी चौक, आजाद चौक, महावीर मार्ग, स्टेशन चौक, मुखर्जी चौक होते हुए ठाकुर बाबा धाम पहुंची। विजयादशमी पर्व पर नगर के जवारे के साथ काली नृत्य का चल समारोह में नृत्य लोगो के विशेष आर्कषण का केन्द्र रहा। जूलूस में खप्पर ले कर काली नृत्य करती हुई पूरे नगर भ्रमण करने के बाद विसर्जन के लिए रवाना हुई। नगर पालिका द्वारा बनाए गए अस्थायी कुंड मे सभी दुर्गा प्रतिमाओं का आरती पूजन कर विसर्जन किया गया।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *